नईदिल्ली (10 मई 25)। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने कायराना हरकत करते हुए भारत की पूरी सीमा पर लगातार ड्रोन हमले किए। उसने आर्मी के साथ आम नागरिकों भी निशाना बनाया। साथ ही कश्मीर के कई क्षेत्रों में फायरिंग और गोलाबारी की। इसके जवाब में भारत ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के कई ड्रोन हमले नाकाम किए और सीमा पर की जा रही अनावश्यक फायरिंग का कड़ा जवाब दिया।
पाकिस्तान ने शाम होते ही जम्मू-कश्मीर की भारतीय सीमा पर फायरिंग के साथ भारी गोलाबारी शुरू कर दी। पूंछ, उरी, कुपवाड़ा, तंगधार, राजौरी सहित कई क्षेत्रों में एक साथ की गई फायरिंग और गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बीच पकिस्तान ने जम्मू सहित पंजाब, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों सैकड़ों ड्रोनों से हमला किया, जिसे भारतीय एयर डिफेन्स सिस्टम ने कामयाब नहीं होने दिया और कई ड्रोन मार गिराए। हालांकि कुछ ड्रोन रहवासी क्षेत्रों में भी गिरे, जिससे कुछ लोग घायल हो गए हैं। इसके जवाब में भी भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। हालांकि पाकिस्तान को हुए नुकसान की फ़िलहाल कोई खबर नहीं है।