Sunday, 04 Oct 2026

पाक गोलाबारी में सेना का जवान शहीद, 15 लोग मरे

जम्मू (08 मई 25)। पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखला गया है उसने एलओसी पर फिर से सीजफायर तोड़ा है। सीमापार से की गई गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। भारतीय सेना की 16 कोर के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने बुधवार रात पुष्टि की कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।  यही नहीं पकिस्तानी गोलाबारी में बॉर्डर क्षेत्र के 15 लोगों की मौत की भी खबर है। इस गोलाबारी में करीब 60 लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान के इस रवैये से भारत खफा है और लगता है कि भारतीय सेना अभी और पकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!