इंदौर (25 मई 26)। रविवार को भाजपा पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने जल संकट को लेकर पालदा रोड पर चक्का जाम किया था मामले में पुलिस ने पार्षद सोलंकी सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में जल संकट लगातार गहरा था जा रहा है। पालदा क्षेत्र के भाजपा पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने रविवार को चक्का जाम किया। सोलंकी ने सड़क पर लेटकर पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में पानी पहुंचाने के लिए गुहार की थी। 2 घंटे तक चक्का जाम चला जिसके कारण वाहन यातायात बाधित हुआ और पुलिस ने मार्ग को डाइवर्ट भी कर दिया इसी दौरान बड़े वाहनों की लंबी कटारे भी लग गई थी।
भंवर कुवा पुलिस ने इस मामले में पार्षद कुणाल सोलंकी, पूर्व पार्षद दिलीप, राकेश सिलावट, दिनेश कुशवाहा, कमल प्रजापत, पवन पटेल, नीलू ठाकुर, तारा पटेल, महेश कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।