इंदौर (15 अक्टूबर 25)। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में युवा नेता दीपक जोशी 'पिंटू' की अगुआई में 'वोट चोर-गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह जानकारी देते हुए पिंटू जोशी ने बताया कि बुधवार को विधानसभा तीन के विभिन्न वार्डों में एक साथ हस्ताक्षर अभियान चालाया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने आकर समर्थन दिया और वोट चोरी की निंदा की।
गौरतलब है कि देश भर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता के सरकार चुनने के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग और बीजेपी का षड्यंत्र है कि जनता को साफ़ सुथरे चुनाव से दूर रख ईवीएम और मतदाता सूची में फ़र्ज़ीवाडा कर जनता से सरकार चुनने का हक़ छीन लिया जाए। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यो में धोखाधड़ी से बीजेपी सरकार सत्ता में आ गई, जबकि जनता कांग्रेस के साथ थी। पिंटू जोशी ने बताया कि इस अन्याय के विरोध में इंदौर शहर काँग्रेस के आह्वान पर पूरे इंदौर के प्रत्येक वार्ड में एक साथ 'वोट छोड़-गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के प्रत्येक वार्ड में प्रभावशाली हस्ताक्षर अभियान संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में जनमानस ने इस अभियान को समर्थन दिया और अपने मत के अधिकार की लड़ाई और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हस्ताक्षर किए। पिंटू जोशी के अनुसार बुधवार को राजवाड़ा, छावनी, चिमनबाग चौराहा, अग्रसेन चौराहा, चितावद चौराहा, हाथीपाला चौराहा, रानीपुरा चौराहा, मोती तबेला, जबरन कॉलोनी चौराहा और मालवा मिल चौराहा पर एक साथ यह अभियान चलाया गया। इस अभियान में इंदौर के प्रभारी संजीव सक्सेना, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, विधानसभा प्रभारी सौमिल नाहटा सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।