Monday, 05 Oct 2026

पिग एंड पाकिस्तानी नॉट अलाउड

इंदौर (25 अप्रैल 25)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में रोष है। हर कोई पाकिस्तान की इस हरकत पर आक्रोशित है। जगह-जगह प्रदर्शन, पुतला दहन, हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं, तो कही आतंकवाद के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई जा रही है। इसी क्रम में इंदौर की 56 दुकान पर लगाया गया एक पोस्टर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में पाकिस्तानी आर्मी की यूनिफॉर्म में सुअर को दर्शाया गया है और उस पर लिखा गया है- 'पिग एंड पाकिस्तानी सिटीजन नॉट अलाउड'। 56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा का कहना है कि दो पोस्टर लगाए गए है, जहां लोग पहुंचकर सेल्फी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यापारियों का आक्रोश है, जो पोस्टर के माध्यम से दर्शाया गया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!