Monday, 28 Sep 2026

पीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका हिरासत में

नईदिल्ली (21 जुलाई 26)। मंगलवार शाम प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के इस एक्शन पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'देश के नेता के साथ विपक्ष का ऐसा बर्ताव किया जा रहा है. शर्मनाक!' हालांकि सरकार की ओर से वरिष्ठ मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उन्हीं की मांग पर विचार करते हुए बताया कि NEET के मुद्दे पर संसद में चर्चा की जाएगी, लेकिन राहुल इस बात से मुकर गए। इसके बाद पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया। 

नई दिल्ली की सड़कों पर सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया. जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ देश के सबसे संवेदनशील इलाके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर 7, लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना दे दिया। यहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल और पवन खेड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठे। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से PM आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई। उनके हाथों में तख्तियां थीं और मुंह पर 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो' के नारे थे। कांग्रेस नेताओं ने 20 जुलाई को छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। इससे पहले दिन ही राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी और 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई पर संसद में चर्चा की मांग रखी थी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!