Saturday, 03 Oct 2026

पीएम मोदी, शाह और गडकरी के ताबड़तोड़ दौरे

नईदिल्ली (09 अप्रैल 25)। मध्यप्रदेश में यह सप्ताह दिग्गज राजनीतिज्ञों की गतिविधियों से गुलजार रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अमित शाह मप्र के विभिन्न शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल को इंदौर एवं धार के दौरे पर आएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अशोक नगर के दौरे पर आएंगे। साथ हो 13 और 17 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल और नीमच के दौरे पर रहेंगे। 

इस बारे में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित श्री आनंदपुर धाम पधार रहे हैं। साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी धार जिले के बदनावर से 10 अप्रैल को प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। उधर केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह का भोपाल में 13 अप्रैल को और 17 अप्रैल को नीमच में आगमन हो रहा है। उनकी उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और दुग्ध संघ के बीच रवीन्द्र भवन में अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे, साथ ही प्रदेश में जारी सहकारिता गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी। इसी प्रकार 17 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नीमच दौरा भी प्रस्तावित है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!