Wednesday, 30 Sep 2026

पीएम मोदी और गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के बीच मुलाकात

नईदिल्ली (19 फरवरी 26)। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 5 दिवसीय 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भविष्य की तकनीकों और एआई के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की।

समिट में भाग लेने पहुंचे सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है। यहाँ हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत हुआ।' पिचाई 20 फरवरी को समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे, जहां वे गूगल के भविष्य के एआई रोडमैप और भारत के साथ साझेदारी पर अपने विचार साझा करेंगे। 16 फरवरी से शुरू हुआ यह 5 दिवसीय सम्मेलन कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) का पहला और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 'इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो' का उद्घाटन किया था, जिसे उन्होंने 'विचारों, नवाचार और इरादों का संगम' बताया। इस प्रदर्शनी में भारत के 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले एआई स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। समिट में 13 देशों ने अपने विशेष मंडप स्थापित किए हैं। सुंदर पिचाई के अलावा दुनिया के कई दिग्गज टेक लीडर और जनप्रतिनिधि इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!