कोलंबो (06 अप्रैल 25)। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार प्रदान किया। यह विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। पहली बार किसी भारतीय नेता को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार भारत-श्रीलंका मैत्री को मजबूत करने में उनके स्थायी योगदान के लिए प्रदान किया गया।.भारत के 1 अरब 40 करोड लोगों की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और श्रीलंका के बीच विशेष मैत्री और दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को समर्पित किया।