Thursday, 08 Oct 2026

पीएम मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंचे

टोक्यो (30 अगस्त 25)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंच चुके हैं। यह उनकी पिछले सात वर्षों में जापान की पहली एकल द्विपक्षीय यात्रा है, जो भारत-जापान संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। इस दौरे का उद्देश्य सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक सहयोग देना है।

भारत-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार-पीएम मोदी और जापानी नेतृत्व के बीच होने वाली बातचीत में न सिर्फ व्यापार और निवेश पर चर्चा होगी, बल्कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य- (global perspective) खासकर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध-को देखते हुए एशिया में स्थिरता और संतुलन को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। भारत के जापान में राजदूत सिबी जॉर्ज के अनुसार, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं और जापान में बसे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।




Tags:

Follow us

This question is not available..!