Sunday, 04 Oct 2026

पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट

नईदिल्ली (29 अप्रैल 25)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जो करीब 1 घंटे 30 मिनट तक चली। पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट देते हुए कहा कि वह अपना समय और टारगेट खुद तय करेंगे और आतंकवाद का करारा जवाब देंगे।

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी मौजूद थे। बैठक में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने साफ निर्देश दिया कि हमले के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और अमरनाथ यात्रा सहित आम लोगों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

Tags:

Follow us

This question is not available..!