Thursday, 01 Oct 2026

पीथमपुर में नहीं जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा !

इंदौर (05 जनवरी 25)। भोपाल गैस कांड के कचरे को पीथमपुर में जलाने का लगातार विरोध के बाद प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। फिलहाल यूनियन कार्बाइड कचरा पीथमपुर में नहीं जलेगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर के भाजपा कार्यालय में पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरा निष्पादन मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश सरकार जनता की भावना को समझते हुए माननीय न्यायालय को अवगत कराएगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पीथमपुर मामले में जो भय का वातावरण बना रहे हैं, वह कानूनी तौर पर अपराध की श्रेणी में आता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी भय का माहौल बना रहे हैं। पीथमपुर कचरा निष्पादन को लेकर कई डॉक्टरों के सोशल मीडिया पर भय पैदा करने वाले वायरल वीडियो पर सरकार संज्ञान लेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश सरकार जनता की भावना को समझते हुए माननीय न्यायालय को अवगत कराएगी। फिलहाल पीथमपुर में कचरा नहीं जलेगा। उन्होंने कहा कि पीथमपुर में इन दिनों चल रहे विरोध प्रदर्शन और जनजीवन बाधित होने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रम फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की और कहा कि कोर्ट को इस मामले में अवगत कराएंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!