Thursday, 01 Oct 2026

पुंछ में सेना का वाहन खाई में गिरा, पांच जवानों की मौत

पुंछ (25 दिसंबर 24)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम को बड़ा सड़क हादसा पेश आया। यहां पर सेना के एक वाहन 300- 350 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें 5 जवानों के मारे जाने की खबर है, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी में 8-9 सैनिक सवार थे। यह घटना पुंछ के मेंढ़र के बलनोई इलाके में घटित हुई है। 

सूचना मिलते ही सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल जवानों को तत्काल अस्पताल भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। हादसा उस समय हुआ जब 11 माउंटेन लॉन्ग इन्फेंट्री (11 MLI) की एक सैन्य गाड़ी नीलम मुख्यालय से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रही थी और घोरा पोस्ट के पास यह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सेना के अधिकारियों के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन पांच जवानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य सैनिकों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा, '#WhiteKnightCorps के सभी रैंक के जवान पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बचाव अभियान जारी है, और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!