Sunday, 04 Oct 2026

पुतिन आएंगे भारत, मोदी का न्योता स्वीकारा

नईदिल्ली (06 मई 25)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी का भारत आने का न्योता स्वीकार कर लिया है। यह फैसला दोनों नेताओं के बीच सोमवार को हुई टेलीफोनिक बातचीत के दौरान हुआ। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के अनुसार, पुतिन भारत दौरे पर आने को तैयार हो गए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना “अच्छा दोस्त” बताया। फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने यह भी साफ किया कि रूस और भारत के रिश्ते किसी भी बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं होते। दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और सामरिक, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। इस घटना पर पुतिन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीएम मोदी को अपनी संवेदनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कायराना हमलों के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!