Monday, 05 Oct 2026

पुतिन से उलझोगे तो तीसरा विश्व युद्ध तय!

मॉस्को (29 मई 25)। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के  राष्ट्रपत डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए उन्हें  'आग से न खेलने'  की चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर पुतिन ने अपना रुख नहीं बदला तो 'रूस के लिए बहुत बुरा' हो सकता है। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका को सीधे-सीधे धमकी देते हुए कहा- 'ट्रंप ने जो कहा, उसका जवाब है हमें एक वाकई बुरी चीज़ पता है-तीसरा विश्व युद्ध। उम्मीद है ट्रंप इसे समझते होंगे! 

यह सारा मामला यूक्रेन पर हालिया रूसी हमलों और बमबारी  के बाद भड़का है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए कहा था: 'पुतिन पूरी तरह पागल हो चुके हैं। वे आग से खेल रहे हैं। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो अब तक रूस के लिए बहुत बुरा हो चुका होता। और मेरा मतलब वाकई  बहुत बुरा है।' उन्होंने रूस के बर्ताव को 'मानवता के खिलाफ अपराध' बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सख्त कदम उठाने  की भी अपील की। दिमित्री मेदवेदेव जो पुतिन के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: ट्रंप ‘आग से खेलने’ और ‘बुरे अंजाम’ की बात कर रहे हैं। हम बस एक वाकई बुरी चीज़ जानते हैं तीसरा विश्व युद्ध।' रूस के इस बयान को सीधी सैन्य धमकी के रूप में देखा जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि क्रेमलिन अब ट्रंप के बयानों को हल्के में नहीं ले रहा। अमेरिका और पश्चिमी देशों का आरोप है कि पुतिन जानबूझकर शांति वार्ता में बाधा डाल रहे हैं और संघर्ष को लंबा खींचना चाहते हैं। रूस का दावा है कि वह केवल यूक्रेनी हमलों का जवाब दे रहा है और अमेरिका इस युद्ध को लंबा खींचने के लिए हथियार और धन मुहैया करा रहा है।






Tags:

Follow us

This question is not available..!