Sunday, 04 Oct 2026

पुलवामा हमले के मास्टर माइंड को गोलियों से भूना

मुजफ़्फराबाद (21 मई 26)। इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है कि अल-बद्र का आतंकवादी हमज़ा बुरहान, जिसे 'डॉक्टर' के नाम से भी जाना जाता था, पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारा गया है। मुजफ़्फराबाद में हुए एक हमले में उसे कई गोलियां लगी थीं। गौरतलब है कि 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से बुरहान एक था, जिसकी पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (POK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। पुलवामा का रहने वाला बुरहान, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके के खरबतपोरा गांव में जन्मा बुरहान, 2017 में उच्च शिक्षा हासिल करने के बहाने पाकिस्तान चला गया था। हालांकि, बाद में वह प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया और आखिरकार कमांडर के पद तक पहुंच गया। वह कश्मीर घाटी में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!