जबलपुर (01 अप्रैल 25)। एक सड़क पर कुछ पुलिस कर्मी वाहन और हेलमेट चेकिंग के लिए गाड़ियों को रोक रहे हैं। उसी दौरान बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को रोककर एक पुलिस कर्मी उनकी बाइक से चाबी निकालकर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। या फिर बाइक के चक्के में लाठी डालता है, कभी-कभी तो वाहन की हवा तक निकाल दी जाती है। ऐसे दृश्य वाहन चेकिंग के दौरान आसानी से देखे जा सकते हैं। पर क्या आपको पता है कि चेकिंग के नाम पर पुलिस कर्मी आपका वाहन रोक तो सकता है, लेकिन उसको चाबी या टायर की हवा निकालने का अधिकार नहीं है।
जी हां, इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट 1932 के तहत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) स्तर का अधिकारी ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने पर आपका चालान काट सकता है। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सिर्फ उनकी मदद के लिए होते हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी किसी भी वाहन मालिक से न तो गलत तरीके से बात कर सकते हैं और न ही बदसलूकी। यदि ऐसा होता है तो आप उसका वीडियो बनाकर उसकी शिकायत उच्च अधिकारी से करें। दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारी को कार्रवाई करना ही होगी।