Saturday, 03 Oct 2026

पुलिस हिरासत में किसान नेता डल्लेवाल व पंधेर

मोहाली (19 मार्च 25)। किसान आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। आज किसानों की केंद्र सरकार के साथ 7वें दौर की मीटिंग थी। इस दौरान मीटिंग से वापस पंजाब लौट रहे किसानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने मोहाली में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा कई अन्य किसान नेताओं को भी हिरासत में लिए जाने की खबरें हैं।

आज किसान नेता केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ 7वें दौर की मीटिंग से लौट रहे थे, उसी समय यह कार्रवाई की गई। हालांकि, अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है कि पुलिस ने इन नेताओं को क्यों हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि, किसान नेता डल्लेवाल का आमरण अनशन 114वें दिन में पहुंच गया है। पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लिया है। इस दौरान किसानों पुलिस में जबरदस्त झड़प भी देखने को मिली है। आपको बता दें कि, खनौरी बॉर्डर व शंभू बॉर्डर पर पिछले लंबे समय से किसानों का धरना जारी है। वहीं ये भी खबर मिल रही है कि पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। खनौरी बॉर्डर के करीब गांवों में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। यहां बसें, एम्बुलेंस आदि तैनात किए गए हैं। 

सूत्रों का कहना है कि पुलिस को फिलहाल इन इलाकों के अंदर तैनात होने के लिए कहा गया है। पुलिस अभी अगले आदेशों का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हुक लगे ट्रैक्टर भी तैनात किए गए हैं।वहीं इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि बॉर्डर के नजदीक इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!