Tuesday, 29 Sep 2026

पूर्वी हिमालय की इस चोटी पर लहराया तिरंगा

शिमला (20 मई 25)। भारत की अग्रणी पर्वतारोहण संस्था व्हाइट एक्सपीडिशन ने पूर्वी हिमालय की दुर्गम और प्रतिष्ठित चोटी माऊंट थिनचेनखांग 6010 मीटर पर सफल चढ़ाई कर एक नया इतिहास रच दिया है। यह चोटी कंचनजंगा नैशनल पार्क के भीतर स्थित है और तकनीकी चुनौतियों से भरपूर मानी जाती है। टीम ने 8 मई को युक्सोम से अभियान की शुरूआत की और लगभग 45 किमी की कठिन ट्रैकिंग करते हुए 4 दिन में बेस कैंप पर पहुंची। 14 मई की रात 11 बजे फाइनल समिट पुश शुरू हुआ और 15 मई की सुबह 8:40 बजे टीम ने सफलतापूर्वक चोटी पर तिरंगा फहराया।

अभियान का नेतृत्व अनुभवी पर्वतारोही राहुल उर्फ रिकी माऊंटेनियर ने किया। सह-नेता निकिता ने महिला नेतृत्व की मिसाल पेश की। अभियान में आरोन शेरपा और थिनलेस ग्यात्सो लद्दाखी गाइड ने तकनीकी और मार्गदर्शन सहयोग दिया। टीम के अन्य सदस्यों में पहली बार 6000 मीटर से ऊपर स्वप्ना, हर्षित और रेवंत शामिल रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!