Wednesday, 30 Sep 2026

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

नईदिल्ली (11 अगस्त 24)। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कुंवर नटवर सिंह का निधन हो गया। नटवर सिंह ने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। नटवर सिंह का गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि कुंवर नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1929 को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। वो 2004 से लेकर 2005 के बीच यूपीए सरकार मे विदेश मंत्री भी रहे। नटवर सिंह एक भारतीय राजनायिक और राजनीतिज्ञ थे। नटवर सिंह आजादी के बाद 1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गए। 1984 में कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने सेवा से इस्तीफा दे दिया था। नटवर सिंह का सफर काफी उतार-चढाव वाला रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!