Thursday, 01 Oct 2026

पूर्व CM खिलाफ लगे आपत्तिजनक बैनर्स से बवाल

भोपाल (15 जून 26)। राजधानी भोपाल में उस वक्त तनाव फैल गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लगे पोस्टरों से हलचल मच गई..दिग्गी के सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करते लगे इन पोस्टरों को देखकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया और दिग्विजय समर्थकों ने नारेबाजी की।

दरअसल, ये पोस्टर भोपाल में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे थे.. जिनको लेकर  सियासत गरमा गई है।  इन पोस्टर में दिग्विजय सिंह का फोटो है और उनको सुप्रीम कोर्ट को चोर कहते रेखांकित किया गया है। इस होर्डिंग में लिखा है कि  ईवीएम गलत, चुनाव आयोग गलत ,सरकार गलत और अब सुप्रीम कोर्ट भी..! बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे इन होर्डिंग को देखकर एक दम से राजनीति गरमा गई और दिग्गी समर्थक नारे लगाने लग गए..यही नहीं दिग्गी समर्थकों ने इस होर्डिंग को फाड भी दिया और फिर गाड़ी मे बैठकर रवाना हो गए...लिहाजा इन होर्डिंग को देखकर  मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!