Thursday, 01 Oct 2026

पेरेंट्स ने एयरपोर्ट पर बच्चे को खुले में करवाया पेशाब


इंदौर (08 जुलाई 26)। मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर एक बच्चे का कथित तौर पर खुले में पेशाब करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो साझा करने वाले उद्यमी अनुभव दुबे ने इस घटना को नागरिक शिष्टाचार और अभिभावकों की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए व्यापक चर्चा छेड़ दी।वीडियो में एक बच्चा एयरपोर्ट के टरमैक (विमान खड़े होने वाले क्षेत्र) में पेशाब करता दिखाई देता है, जबकि उसके माता-पिता पास में खड़े नजर आते हैं। 

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले अनुभव दुबे ने कहा कि यदि कोई विदेशी यह दृश्य देखता, तो भारत के बारे में उसकी क्या धारणा बनती। अनुभव दुबे ने कहा कि बच्चे मासूम होते हैं और वे वही सीखते हैं जो अपने आसपास देखते हैं। उनके अनुसार, यह समस्या केवल बच्चे की नहीं बल्कि अभिभावकों और समाज की सोच से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत में कई जगहों पर खुले में पेशाब और शौच जैसी आदतें इतनी सामान्य हो गई हैं कि लोग उन्हें गलत मानना ही छोड़ चुके हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!