Wednesday, 30 Sep 2026

प्रकृति से जो पाया है उसे लौटाने का प्रयास है पौध-रोपण:मुख्यमंत्री

भोपाल (07 अगस्त 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पौध-रोपण के लिए आरंभ किया गया, 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को संवारने के उनके मन के भाव और संकल्प का प्रकटिकरण है। पौध-रोपण का यह अभियान, परमात्मा से प्रकृति के रूप में जो हमें प्राप्त हुआ है, उसे वापस लौटाने का एक प्रयास भी है। विकास के क्रम में हुए प्रकृति के क्षरण की प्रतिपूर्ति करने और संतुलन बनाए रखने में भी पौध-रोपण से मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऊर्जा विभाग के गोविंदपुरा स्थित निष्ठा परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परिसर में आंवले का पौधा भी लगाया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर मालती राय तथा अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर ऊर्जा विभाग द्वारा जारी (बालक-विद्युत और बालिका-बिजली) शुभंकर का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस अवसर पर वृक्ष स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। ऊर्जा मंत्री  तोमर ने भी निष्ठा परिसर में आंवले का पौधा रोपा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!