Friday, 09 Oct 2026

प्रज्ञा ठाकुर की पंडित नेहरू पर विवादित टिप्पणी

भोपाल (30 सितंबर 25)। राजधानी भोपाल में दुर्गा वाहिनी के एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिर से विवादित बयान दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पं. नेहरू और गांधी को लेकर कड़ा रुख अपनाया और मुस्लिम समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे आयोजकीय मंच पर मौजूद लोगों में प्रतिक्रिया देखने को मिली और सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा फैल गई।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया, जिसने न वोटों में जीत हासिल की थी और न ही देश के मन को जीता। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ‘ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बना दिया जो अपने कपड़े विदेश धुलवाने के लिए भेजता था, अंग्रेजों की चाटुकारिता करता था और अंग्रेजी महिलाओं के समक्ष नतमस्तक होता था।’ यह टिप्पणी पं. नेहरू और गांधी-परिवार को इशारा कर रही मानी जा रही है। कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ने मुस्लिमों के प्रति भी आपत्तिजनक और उकसावनुमा बातें कही। उन्होंने कहा कि ‘किसी भी मुस्लिम की बहन न बने… मुस्लिमों में भाई-बहन का रिश्ता नहीं होता… हमें संकल्प करना है कि हमारे घर में कोई भी विधर्मी काम करने न आए… मंदिर के आसपास ध्यान रखें, विधर्मी प्रसाद बेचते मिले तो उनकी ठुकाई करो।’

Tags:

Follow us

This question is not available..!