Tuesday, 29 Sep 2026

प्रदेश के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में आज अवकाश

भोपाल (13 मई 24)। लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में प्रदेश के शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सोमवार को मतदान हो रहा है। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा), क्र-22 उज्जैन (अजा), क्र-23 मंदसौर, क्र-24 रतलाम (अजजा), क्र-25 धार (अजजा), क्र-26 इंदौर, क्र-27 खरगौन (अजजा) एवं लोकसभा बसंसदीय क्षेत्र क्र-28 खण्डवा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदाताओं की सुविधा के लिये चौथे चरण के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान दिवस (13 मई सोमवार) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने संबंधित लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!