Tuesday, 29 Sep 2026

प्रदेश में पुलिस की दक्षता, गुणवत्ता बढ़ाने पर हो रहा कार्य

भोपाल (12 जून 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक निर्धारित ध्वनि से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गयी है। इसी तरह खुले स्थानों पर असुरक्षित तरीके से मांस-मछली के विक्रय को प्रतिबंधित किया गया है। इसका उल्लंघन करने पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस की दक्षता और गुणवत्ता बढ़ाने पर कार्य हो रहा है। जनता के हित में पुलिस थानों की सीमाओं में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। भारत सरकार ने प्रदेश के देवास के एक थाने को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में शुमार किया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के चारों चरण प्रदेश में सुचारू रूप से सम्पन्न हुए, जिसके लिए मैं आम नागरिकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार लोगों और दुर्घटनाओं का शिकार हुए नागरिकों को एयर लिफ्ट कर समय पर उपचार दिलवाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इसके अंतर्गत पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया है। अब दूरस्थ अंचल के नागरिक भी इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन में भी इस सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। मीडिया के मित्र इस बात को प्रचारित कर सकते हैं कि किस तरह देश में सिर्फ मध्यप्रदेश ने एयर एम्बूलेंस की यह सुविधा चुनाव के प्रत्येक चरण में आकस्मिक स्थिति के लिए उपलब्ध करवाई। यह अनूठा उदाहरण है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!