Monday, 28 Sep 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या (05 मई 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में इटावा और धौरहरा की जनसभाओं को संबोधित करने के बाद रविवार की शाम को अयोध्या स्थित भगवान श्री रामलला के मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के दर्शन पूजन किया। उसके बाद सीएम योगी और पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। 

आप को बता दें कि पीएम मोदी ने धौरहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेखा वर्मा और लखीमपुर खीरी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि गरीब और एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के लोगों ने खुद को कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन से दूर कर लिया है और भाजपा के करीब आ गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा, 'सपा और कांग्रेस के शहजादों के अस्तित्व के लिए तुष्टिकरण की राजनीति अनिवार्य हो गई है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!