Monday, 28 Sep 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले टीम इंडिया के खिलाड़ी

नईदिल्ली (04 जुलाई 24)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।  बारबाडोस से लौटी टीम इंडिया की यह पहली मुलाकात थी। यह मुलाकात काफी देर तक चली। भारतीय टीम आज यानी गुरुवार को करीब सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली पहुंचने के बाद टीम होटल पहुंची और कुछ देर बाद पीएम मोदी से मुलाकात के लिए रवाना हो गई। सामने आई मुलाकात की इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ पीएम आवास में जाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अक्षर पटेल भी नज़र आए। फिर कोच राहुल द्रविड़ के साथ विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल नज़र आए। इसके बाद ऋषभ पंत थम्प अप करते दिखे। इसके बाद वीडियो में पीएम मोदी की एंट्री होती है और ट्रॉफी की एक झलक दिखाई जाती है। पीएम मोदी ट्रॉफी पकड़कर पूरी टीम के साथ पोज़ भी देते हैं। इस मुलाकात में बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी दिखाई दिए। फिर वीडियो में आगे पीएम मोदी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पीएम बीच में बैठे दिखाई दिए और उनके अगल-बगल पूरी टीम इंडिया नज़र आ रही थी। फिर राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए कुछ मस्ती मज़ाक किया। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!