Tuesday, 29 Sep 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज से उत्तर प्रदेश और बिहार के दौरे पर

नईदिल्ली (18 जून 24)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 और 19 जून, 2024 को उत्तर प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। 18 जून को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री दशाश्‍वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे। रात 8 बजे वह काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन भी करेंगे। 19 जून को सुबह 9.45 बजे प्रधानमंत्री नालंदा के भग्नावशेष का दौरा करेंगे। सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री बिहार के राजगीर में नालंदा विश्‍वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आयोजित सभा को संबोधित भी करेंगे।

उप्र में प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के अंतर्गत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की 17वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक कृषि सखी महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री बिहार के राजगीर में नालंदा विश्‍वविद्यालय के नवीन परिसर का उद्घाटन करेंगे। विश्‍वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। इस उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित गण शामिल होंगे।

Tags:

Related Post

Follow us

This question is not available..!