अहमदाबाद (07 मई 24)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। आज शाम 6 बजे तक 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान हो रहे है जिसमें 1300 से ज्यादा उम्मीदवार शामलि है। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरे चरण में मतदान किया। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी नजर आए। मंत्री शाह ने भी आज वोट किया। बता दें कि आज गुजरात की 25 सीटों पर मतदान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों से मतदान की अपील की। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट करके देश को संदेश दिया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करके भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने रिकॉर्ड मतदान करके देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील लोगों से की।