इंदौर (18 सितंबर 25)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धार के भैंसोला के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार की दोपहर इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इंदौर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मिनिस्टर इन वेटिंग जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर पूर्व लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना, विधायक मनोज पटेल, उषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।