Thursday, 01 Oct 2026

प्रधानमंत्री मोदी से मिले पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ

नईदिल्ली (02 जनवरी 25)। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने साल 2024 में दिल लुमिनाटी टूर किया और देशभर में उन्होंने इस टूर के जरिए फैंस को एंटरटेन किया। अब साल 2025 की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी के इंस्टा हैंडल द्वारा इस दौरान का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें पीएम मोदी और दिलजीत साथ में वार्तालाप करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘एक बहुत यादगार इंटरैक्शन। ’वीडियो की बात करें तो इसमें दिलजीत दोसांझ ब्लैक कलर के फॉर्मल्स में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। वे पीएम मोदी को देखते ही उन्हें सेल्यूट करते नजर आ रहे हैं। वहीं मोदी जी ने ब्राउन कलर की शेरवानी पहनी हुई है। वे भी दिलजीत से मिलकर अपनी खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी इस दौरान दिलजीत दोसांझ को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट करते नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर भी दिलजीत दोसांझ काफी एक्टिव रहते हैं। उनके चाहने वाले उनकी हर पोस्ट पर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। एक्टर-सिंगर का ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। बता दें कि टैलेंटेड सिंगर दिलजीत दोसांझ ने साल 2024 में दिल लुमिनाटी टूर किया और देशभर में उन्होंने इस टूर के जरिए फैंस का दिल जीता। लेकिन साल 2025 की शुरुआत में ही दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी से मुलाकात की।


Tags:

Follow us

This question is not available..!