Tuesday, 29 Sep 2026

प्रधानमंत्री 24 फरवरी को करेंगे जीआईएस-2025 का शुभारंभ

भोपाल (30 दिसंबर 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) एक वैश्विक समागम है। व्यवस्थाओं में कोई भी कमी न रहे। दो महीने से भी कम समय शेष है, समय रहते सभी प्रकार की तैयारियां पुख्ता तरीके से कर ली जाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को जीआईएस 2025 का विधिवत् शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में जीआईएस-2025 की तैयारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जीआईएस में कोर सेक्टर्स पर फोकस करते हुए ऐसी गतिविधियां आयोजित करें, जिससे ठोस परिणाम मिलें। जीआईएस-2025 में देश-विदेश से आने वाले सभी मेहमानों के रहने-खाने एवं आसपास के पर्यटन स्थलों पर आने-जाने एवं भ्रमण की समुचित व्यवस्था की जाए। मेहमानों को होम-स्टे के बारे में भी बताया जाए। इस कार्य के लिए संस्कृति, वन, पर्यटन एवं स्थानीय प्रशासन आपसी समन्वय के साथ भोपाल शहर के सौंदर्यीकरण के कायों के लिए भी अभी से युद्ध स्तर पर तैयारियों शुरू कर दें। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, एमडी एमपीआईडीसी चंद्रमौली शुक्ला, कमिश्नर भोपाल संजीव सिंह, एमडी पर्यटन विकास निगम इलैया राजा टी., कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता तथा उद्योग विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!