Wednesday, 30 Sep 2026

प्लेन क्रेश: गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन

अहमदाबाद (12 जून 25)। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन हो गया है। वह अपनी बेटी को मिलने जा रहे थे। 

गौरतलब है कि आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा प्लेन के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। वहीं आपको बता दें कि हादसे से पहले विजय रूपाणी की तस्वीर सामने आई। यह फोटो प्लेन के अंदर की बताई जा रही है जिसे पूर्व सीएम विजय रूपानी का फोटो आगे बैठी एक महिला यात्री ने लिया था। आपको बता दें कि इस हादसे में प्लेन में सवार किसी भी यात्री की जान नहीं बची है। इसे लेकर अहमदाबाद पुलिस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने पुष्टी की है कि इस प्लेन में सवार सभी यात्रियों का निधन हो गया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!