Thursday, 01 Oct 2026

प्लेन क्रैश में 40 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

एक्टाऊ (25 दिसंबर 24)। कजाखस्तान के एक्टाऊ शहर के पास बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 72 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है, जबकि 27 लोग सुरक्षित बच गए हैं। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट J2-8243 बाकू से रूस के ग्रोज़नी जा रही थी, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान को ग्रोज़नी के बजाय कजाखस्तान के एक्टाऊ के पास डायवर्ट किया गया था। 

कजाख मीडिया ने शुरुआत में विमान में 110 लोग सवार होने की जानकारी दी थी, जिसमें 105 यात्री और पांच क्रू सदस्य थे, लेकिन बाद में अधिकारियों ने इसे संशोधित करते हुए विमान में कुल 72 लोग सवार होने की पुष्टि की - जिनमें 67 यात्री और 5 क्रू सदस्य थे। वीडियो में देखा गया कि विमान ने अचानक ऊंचाई खो दी और तेज़ी से नीचे गिरते हुए क्रैश हुआ, जिससे जोरदार धमाका हुआ और बाद में आग की लपटें उठने लगीं। दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते हुए देखे गए। कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं ने दुर्घटनास्थल पर लगी आग को बुझा लिया, और बचने वाले लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!