Thursday, 01 Oct 2026

फडणवीस-शिंदे और पवार ने विधायक के रुप में ली शपथ

मुंबई (07 दिसंबर 24)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दो दिन बाद शनिवार को देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ विधायक के रूप में शपथ ली, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी ने ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए समारोह का बहिष्कार किया। विपक्षी सदस्यों ने सदन के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने से इनकार कर दिया और उन्होंने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भारी जनादेश और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने फडणवीस, शिंदे और पवार को विधायक के तौर पर शपथ दिलाई। उनसे पहले, चैनसुख संचेती और जयकुमार रावल (दोनों भाजपा), माणिकराव कोकाटे (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और आशीष जायसवाल (शिवसेना) ने शपथ ली। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर पैनल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया। इन चारों ने शनिवार को सदन के सदस्य के रूप में सबसे पहले शपथ ली।

Tags:

Follow us

This question is not available..!