Monday, 28 Sep 2026

फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद

फरीदाबाद (10 नवंबर 25)। हरियाणा के फरीदाबाद में टेरर मॉड्यूल के खिलाफ हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले डॉक्टर मुजम्मिल शकील के पास से अब तक 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया गया है।

फरीदाबाद के धौज गांव में जब डॉक्टर मुजम्मिल शकील के घर में पुलिस ने रेड मारी तो वहां से 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। इसके बाद फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में पुलिस ने रेड की जहां डॉक्टर मुजम्मिल शकील का दूसरा घर था, वहां से पुलिस की आंखे फटी की फटी रह गई क्योंकि वहां से 2563 किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। इसके बाद अब तक 2900 किलो विस्फोटक पुलिस ने बरामद कर लिया है। सुबह से धौज गांव और फतेहपुर तगा गांव स्थित घर में फरीदाबाद पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस की रेड चल रही थी। मुजम्मिल शकील ने इस घर को भी किराए पर ले रखा था। धौज गांव से फतेहपुर तगा गांव सिर्फ 4 किलोमीटर की दूर पर है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मुजम्मिल शकील ने एक मौलाना से ये घर किराए पर ले रखा था जिसे पुलिस ने सुबह से ही हिरासत में ले लिया था। ऑपरेशन में अब तक पुलिस ने 2 डॉक्टरों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ में पुलिस ने इनके कब्जे से 2 राइफल और 2 पिस्टल बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद विस्फोटक सामग्री का संबंध दो आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ पाया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि आरडीएक्स नहीं है, बल्कि ये अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आतंकियों के पास से क्रिंकोव असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 राउंड बरामद हुए। इसके अलावा एक पिस्टल, 8 राउंड, दो मैगजीन और दो खाली खोखे भी मिले। इसके आलावा धौज वाले कमरे से पुलिस ने 20 टाइमर और 20 बैटरी भी बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!