जामनगर (03 अप्रैल 25)। गुजरात के जामनगर जिले के बाहरी इलाके में बुधवार देर रात एक जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा कालावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुआ। इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट घायल हो गया।
क्रैश के बाद विमान कई टुकड़ों में बंट गया और उसमें आग लग गई। स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य जारी है।वायुसेना और रक्षा मंत्रालय की टीम भी जांच में जुट गई है। बता दें कि पिछले महीने भी हरियाणा के पंचकूला के पास सिस्टम में खराबी के कारण एक और जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पायलट सुरक्षित रूप से विमान को आबादी वाले इलाकों से दूर ले जाने में कामयाब रहा। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी।