Wednesday, 30 Sep 2026

फारूक अब्दुल्ला की पार्टी ने किया कांग्रेस से गठबंधन

श्रीनगर (23 अगस्त 24)। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों पर गठबंधन हो गया है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बैठक के तुरंत बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने की घोषणा। यह घोषणा राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा आज गुपकार निवास पर अब्दुल्ला से मुलाकात के एक घंटे बाद की गई।

जानकारी देते डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि दोनों पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए औपचारिक रूप से चुनाव पूर्व गठबंधन बना लिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!