Thursday, 01 Oct 2026

फ्रांस में ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए पुलिस पर हमला

टूलूज़ (11 अगस्त 26)। फ्रांस के टूलूज़ शहर में ड्यूटी पर तैनात 3 पुलिस अधिकारियों पर चाकू से हमला किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। हमले में दोनों अधिकारी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टूलूज़ के मेयर के मुताबिक हमलावर ने आतंकवादी प्रकृति वाले बयान दिए थे, जिसके बाद मामले को संभावित आतंकी हमले के एंगल से भी देखा जा रहा है। हमलावर को मौके के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सोमवार को टूलूज़ के Rue d’Austerlitz इलाके में हुई। टूलूज़ के मेयर Jean-Luc Moudenc के अनुसार, तीनों पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर थे, तभी एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद  घायल पुलिसकर्मियों को Rangueil University Hospital ले जाया गया।

मेयर ने बताया कि हमलावर ने कथित तौर पर ऐसे बयान दिए जिन्हें ‘आतंकवादी प्रकृति’ का माना गया। इसी वजह से घटना की जांच में आतंकी एंगल भी शामिल किया गया है। फ्रांसीसी मीडिया CNews की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमले के दौरान आरोपी ने  ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा और अचानक चाकू निकाल लिया। अधिकारियों ने उसे नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन उसने   एक के बाद एक कई चाकू निकाले और हमला कर दिया। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमले में एक पुलिस अधिकारी की गर्दन पर चाकू लगा और उन्हें कई टांके लगाने पड़े।  

हमले में एक महिला पुलिस अधिकारी भी घायल हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें कई बार चाकू मारा गया, लेकिन उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने ज्यादातर वारों से बचाव किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसका किसी आतंकी संगठन से संबंध था या नहीं। फ्रांस पहले भी कई बड़े आतंकवादी हमलों का सामना कर चुका है। 2015 में पेरिस में हुए हमलों, Charlie Hebdo हमला और 2016 में नीस में हुए आतंकी हमले ने देश को गहरा झटका दिया था।  ऐसे में टूलूज़ में पुलिस अधिकारियों पर हुआ यह हमला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।





Tags:

Follow us

This question is not available..!