Wednesday, 30 Sep 2026

बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कृत-संकल्पित है: मुख्यमंत्री

सिंगरौली (02 अगस्त 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अवसर पर सिंगरौली जिले के चितरंगी में लाड़ली बहनों के लिए आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कृत-संकल्पित है। प्रदेश की बहनों से जो अपार स्नेह मिला है उसके लिए सदा आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का महिना त्यौहारों की सौगात लेकर आता है जिसमें रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों का सबसे बड़ा त्यौहार है। बहनों के त्यौहार में खुशियों का रंग भरने के लिए 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के उद्योगो की स्थापना की जा रही है। उद्योग रोजगार आधारित होंगे तथा उनमें बहनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उज्ज्वला योजना से बहनों के लिये निःशुल्क गैस कनेक्शन की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में उज्ज्वला कनेक्शन के हितग्राहियों तथा लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस रिफिल की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह सहित बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने स्नेह के साथ जमीन पर बैठकर बहनों से राखी बंधवाई। सिंगरौली जिले की लाड़ली बहनों की ओर से 101 फिट लंबी राखी लाडले भैया डॉ. यादव को बांधी गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!