Wednesday, 30 Sep 2026

बांग्लादेशी मौलवी की भारत में आत्मघाती हमले की धमकी

ढाका (14 मई 25)। बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी मौलवी अब्दुल कुद्दूस फारूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत और खासकर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ बयान देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में फारूकी ने खुलेआम आत्मघाती हमलों की धमकी दी और कहा कि अगर उसे इजाजत मिले, तो वह भारत के सबसे बड़े शहर कोलकाता में आत्मघाती फियादीन हमलावर भेजेगा।

फारूकी ने तालिबान की रणनीति का समर्थन करते हुए कहा- 'अगर मुझे इजाजत दी जाए, तो मैं कोलकाता पर कब्जा करने के लिए फाइटर जेट नहीं, आत्मघाती हमलावर भेजूंगा।'  साथ ही उसने कुरान की एक आयत का हवाला देते हुए कहा-'पहले मरो, फिर मारो।' उसका यह बयान सीधे-सीधे भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ है। अपने भाषण में मौलवी फारूकी ने हिंदुओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने कहा- 'मुझे पता है वे गंदगी खाते हैं-। मुझे पता है कि वे खून देखकर डरते हैं। मूर्ति पूजक खून से कांपते हैं।' इस तरह की भाषा से धार्मिक नफरत फैलाने की कोशिश की गई है।

यह वीडियो 8 मार्च 2025  को  'हसन मीडिया' नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। अब तक इसे 1.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो चैनल के औसत व्यूज से कई गुना ज़्यादा है। वीडियो पर हज़ारों कमेंट्स  भी आ चुके हैं। उसी यूट्यूब चैनल ने पहले भी आतंकी संगठन ‘अंसारुल्ला बांग्ला टीम’ के प्रमुख  जसीमुद्दीन रहमानी को प्लेटफॉर्म दिया था। रहमानी को अगस्त 2024  में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने जेल से रिहा किया था। उसने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ‘बंगाल को मोदी से आज़ाद कराने’ की अपील की थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!