नईदिल्ली (06 अगस्त 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के मौजूदा हालात को लेकर बैठक की। बैठ प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और PMO के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बांग्लादेश की नेता शेख हसीना का सैन्य विमान उनके देश में उथल-पुथल के बीच दिल्ली से लगे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा। वह भारत के रास्ते लंदन जा रही हैं। माना जाता है कि जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को पड़ोसी देश में बदलते घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। हालांकि, बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी।