Thursday, 01 Oct 2026

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

जयपुर (04 दिसंबर 24)। मंगलवार को जयपुर की बड़ी चौपड़ पर संत समाज ने बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय संत समिति और सनातन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पहले भजन गाए और फिर रामधुनी के साथ मार्च निकाला। इस दौरान विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि जिस भारत ने बांग्लादेश को अस्तित्व दिया, आज वही बांग्लादेश भारत को आंख दिखा रहा है। जरूरत पड़ने पर वे बांग्लादेश कूच करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की मम्मी, बेटा, जीजी और जीजाजी वाली पार्टी ने अब तक इस मुद्दे पर एक भी बयान नहीं दिया है। यह दिखाता है कि वे कहीं न कहीं जिहादियों के साथ खड़े हैं। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध और उन्हें न्याय दिलाने की मांग के लिए संत समाज ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर में हुए इस आयोजन के दौरान संत समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी चिंता और समर्थन व्यक्त किया। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में रह रहे सनातनी भाई-बहनों को समर्थन देना है। वहां के हिंदू समुदाय ने प्राचीन काल से अपने मठ, मंदिर, आश्रम और व्यवसाय स्थापित किए हैं, लेकिन अब वे जिहादियों के निशाने पर हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!