Thursday, 01 Oct 2026

बांग्लादेश हिंसा के बीच 'Indigo और Air India ने रद्द की उड़ाने

नईदिल्ली (05 अगस्त 24)। बांग्लादेश में हुई भारी हिंसा और शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी 'इंडिगो और एयर इंडिया ने सारी फलाइट रद्द करने की घोषणा कर दी है। एक्स पर एक पोस्ट में, एयर इंडिया ने कहा, 'बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।' एयरलाइन ने आगे कहा कि वे लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, साथ ही उन्हें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार छूट दी जा रही है। एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।' आपको बता दें कि बांग्लादेश में हुए बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। शेख हसीना का विमान भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!