ढाका (06 अगस्त 24)। बांग्लादेश में मचे हंगामे के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सेना की तरफ से एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। सेना ने कहा है कि बांग्लादेश में मंगलवार सुबह कर्फ्यू खत्म हो जाएगा। स्कूल और व्यवसाय फिर से खुलेंगे। बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों के अनुसार, पड़ोसी देश में उथल-पुथल के मद्देनजर 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सभी यूनिट को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है।