Thursday, 01 Oct 2026

बावड़ी में शंखनाद: शख्स ने खुदाई के दौरान बजाया शंख

संभल (29 दिसंबर 24)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में 9 दिन से लगातार बावड़ी की खुदाई जारी है। जिससे परत दर परत बावड़ी का इतिहास बाहर आ रहा है। इससे उत्साहित होकर एक युवक बावड़ी के अंदर पहुंच गया और वहां शंखनाद कर दिया। शंखनाद की आवाज सुन कर पुलिस के भी होश उड़ गए। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

संभल जिले के चंदौसी के मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मण गंज के खाली प्लाट में मिली बावड़ी की खोदाई के दौरान एक शख्स यहां पहुंच गया। उसने बावड़ी में उतर कर शंखनाद कर दिया। शंखनाद की आवाज सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस शंखनाद करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए दौड़ी तो वो भागने में सफल हो गया। पुलिस शख्स की तलाश कर रही है। बता दें कि युवक के इस कृत्य से आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो कि अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जाए। रोजाना की तरह रविवार को भी सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद की टीम मजदूरों के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई का काम शुरू किया गया। दोपहर करीब 12 बजे मजदूरों की तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगी थीं। तभी इस युवक ने बावड़ी में उतर कर शंखनाद कर दिया।


Tags:

Follow us

This question is not available..!