नई दिल्ली (11 सितंबर 25)। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले SIR को लेकर विवाद के बीच Election Commission ने एक बड़ा फैसला लिया था। इसके अनुसार यह प्रोसेस देशभर में एक साथ लागू किया जाएगा। आयोग ने इस फैसले पर आज यानि 10 सितंबर को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सभी ने इस प्रक्रिया को शुरू करने पर सहमति जताई है।
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने सभी राज्यों से 30 सितंबर तक जरूरी कागज़ी कार्रवाई और तैयारियां पूरी करने के लिए कहा है। इस संबंध में ज्यादातर राज्यों ने आश्वासन दिया है कि वे इस तय समय सीमा तक तैयारियां पूरी कर लेंगे। चुनाव आयोग जल्द ही देशभर में SIR की औपचारिक घोषणा कर सकता है। अंतिम तारीखों का फैसला तभी लिया जाएगा जब सभी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपनी प्रगति रिपोर्ट आयोग को सौंप देंगे। चुनाव आयोग का मानना है कि इस प्रक्रिया से न सिर्फ वोटर लिस्ट अपडेट होगी, बल्कि चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। इस प्रक्रिया के तहत राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने आयोग के सामने 3.30 घंटे से ज्यादा का प्रेजेंटेशन दिया। आयोग ने उन्हें मतदाताओं की पहचान और निवास के लिए स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध दस्तावेजों की सूची बनाने को भी कहा है।