कटिहार (19 जनवरी 25)। बिहार के कटिहार जिले में गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक नाव डूबने से अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा लगभग 10 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा इलाके की है। नाव में कुल 17 लोग सवार थे जो खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव पर ज्यादा लोग सवार होने के कारण नाव डगमगाने लगी और गंगा नदी के बीचों-बीच डूब गई।