Tuesday, 29 Sep 2026

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का कर्टन रेजर कार्यक्रम

पटना (18 दिसंबर 24)। उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा पटना स्थित होटल मौर्या में आगामी बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का कर्टन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 19-20 दिसंबर 2024 को पटना के ज्ञान भवन में होने वाले बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के आयोजन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के औद्योगिक और उद्यमशील विकास को बढ़ावा देना है। यह भव्य कार्यक्रम 19-20 दिसंबर, 2024 को ज्ञान भवन, पटना में आयोजित होगा और बिहार को एक बार पुनः आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करेगा।

बिहार बिजनेस कनेक्ट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत 2023 में हुई थी, जिसमें देश विदेश के 600 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया था। बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 एक ऐतिहासिक पहल रहा, जिसका उद्देश्य राज्य के औद्योगिक और उद्यमशील विकास को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम पिछले वर्ष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में 13 एवं 14 दिसंबर, 2023 को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों, देश के प्रमुख निवेशक तथा उद्योगपतियों ने भाग लिया था, जैसे अडानी ग्रुप से प्रणव अडानी, आईओसीएल की शुक्ला मिस्त्री, नाहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के कमल ओसवाल, गोदरेज ग्रुप के राकेश स्वामी, माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के राजेश अग्रवाल, हाई स्पिरिट कामर्शियल वेन्चर्स के तुषार जैन, ए.एम.डी. के हंसमुख रंजन, टाइगर एनालिटिक्स के महेश कुमार, एक्सेंचर के प्रशान्त कुमार, व सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज प्रालि की कुमुद शर्मा, सहित सैकड़ों उद्योगपतियों ने भाग लिया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!